गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। सिविल बार संघ की ओर से वर्ष 2025-26 के चुनाव कराने को लेकर तिथि घोषित कर दी गयी है। चुनाव पांच जनवरी को सुबह दस बजे से कराया जाएगा। वहीं मतगणना और परिणाम की घोषणा पांच जनवरी को ही रात तक कर दी जाएगी। सिविल बार संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह उर्फ सिंघासन सिंह ने बताया कि अनन्तिम सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर को किया जाएगा। सूची पर आपत्ति एवं निस्तारण 17 दिसंबर तक होगा। इसके बाद 18 दिसम्बर को दो बजे के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन 19 और 20 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से 03:00 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 22 दिसंबर को होगी। वैद्य प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को 12 बजे के बाद किया जाएगा। नामांकन पत्र वापसी 23 दिसंबर को दो बजे से चार बजे तक होग...