गुमला, जून 17 -- गुमला, संवाददाता। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुमला जिले के 19 आंगनबाड़ी केंद्रों को शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इंफैंटोमीटर,स्टैडियोमीटर और वजन मापने की मशीनें प्रदान कीं। उपायुक्त ने कहा कि इन उपकरणों से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और विकास निगरानी की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्टेडियोमीटर, इंफैंटोमीटर और वेट मशीन जैसे वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि पांच वर्ष तक के बच्चों की पोषण स्थिति का समय रहते आकलन कर कुपोषण से बचाव किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सेविका-सहायिकाओं को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों की स...