बरेली, फरवरी 7 -- केसीएमटी में 19वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार और प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, मोहम्मद फैसल द्वितीय और तोहिद तृतीय रहे। 200 मीटर में तौहीद प्रथम, अहसान अली द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में मुस्कान पटेल प्रथम, मीनाक्षी दूसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप बालिका वर्ग में प्रीति पटेल प्रथम, मंजू पटेल द्वितीय, शिफा तीसरे स्थान पर रहीं। हाई जंप में अदिति पटेल प्रथम, काजल दूसरा स्थान पर रहीं। शॉट पुट बालक वर्ग में अल्तमश प्रथम, मोहित पटेल द्वितीय व निशांत पटेल तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में तोहिद खान प्रथम, शैलेंद्र गंगवार द्वितीय व राजकुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में मोहित पटेल ...