जामताड़ा, जुलाई 14 -- 19वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा जामताड़ा जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड खो-खो संघ एवं चतरा जिला खो खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में बीते 11 से 13 जुलाई तक चतरा में आयोजित 19वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा खो-खो टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 19 जिला ने भाग लिया था। जिसमें जामताड़ा जिला खो-खो टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रांची और रामगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें रांची की टीम ने रामगढ़ को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जामताड़ा जिला खो-खो टीम के तृतीय स्थान प्राप्त करने के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष डी डी भंडारी, संत एंथोनी स्कूल के डायरेक्टर चंचल भंडारी, ज्ञान विद्या निकेतन स्कूल के डायरेक्टर श्यामल मंडल, खेल शिक्षक नव...