नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Gold Price Today: सोने की कीमतों में पिछले कुछ सत्रों से तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के चलते MCX गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट अपने पीक से करीब 18% नीचे आ चुके हैं। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है कि कहीं कीमतों में और बड़ी करेक्शन तो नहीं आ सकती। हालांकि, ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबी अवधि का ट्रेंड अभी भी मजबूत है और सोने में तेज गिरावट की संभावना कम है।क्या है वजह दरअसल, ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितताएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। जियोपॉलिटिकल तनाव, जियोइकोनॉमिक रिस्क, अमेरिका के फेडरल रिजर्व की संभावित रेट कट उम्मीदें और सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीद सोने को सपोर्ट दे रही हैं। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने लगातार 15वें महीने सोना खरीदा है और जनवरी में अपने भंडा...