नैनीताल, सितम्बर 19 -- नैनीताल। नैनीताल में 18 सितंबर 1880 को हुए भीषण भूस्खलन में मारे गए 151 लोगों की स्मृति में गुरुवार देर शाम सेंट जॉन्स इन द विल्डर्नेस गिरजाघर में वार्षिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन आगरा डायोसिस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के सौजन्य से किया गया। सभा की शुरुआत रेवरेंड जॉन जॉर्ज मुनावर ने की। बाइबिल पाठ, भजन संहिता और विशेष प्रार्थनाओं के साथ विद्यार्थियों ने श्रद्धा भरे गीत प्रस्तुत किए। शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने आपदाओं से सीख लेते हुए पृथ्वी की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। नगर के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों और अन्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन रेवरेंड मुनावर ने बेनेडिक्शन के साथ किया। यहां ऑल...