नई दिल्ली, मार्च 5 -- होंडा (Honda) मार्च 2024 के लिए अपने पूरे पोर्टफोलियो पर 1,19,500 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें होंडा की एलिवेट, सिटी और अमेज भी शामिल है। अगर आप होंडा की दमदार सेडान कार सिटी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां पर आपको सिटी पर मार्च 2024 महीने में मिल रही छूट के बारे में बताने जा रहे हैं। ये डिस्काउंट ऑफर 31 मार्च 2024 तक वैलिड है। हालांकि, यह डिस्काउंट ऑफर डीलरशिप, स्थान, वैरिएंट, कलर ऑप्शन, पावरट्रेन ऑप्शन और अन्य कारकों के आधार पर अलग हो सकता है। यह भी पढ़ें- खुल गई पोल! कंपनी का दावा फेल, सामने आया इस दमदार डीजल SUV का रियल माइलेजहोंडा सिटी पर कितने का डिस्काउंट ऑफर? मौजूदा महीने में होंडा पोर्टफोलियो में होंडा सिटी (Honda City) पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। हु...