बदायूं, दिसम्बर 8 -- दातागंज, संवाददाता। सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने दातागंज में आयोजित संविधान बचाओ संवाद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के आरक्षण की रक्षा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विफल साबित हुए हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती में यूपी की योगी सरकार ने पिछड़ों की 18 हजार सीटों को हड़प लिया। 18 हजार पिछड़े समाज के बेटे बेटियां नौकरी के लिए ठोकरें खा रहे हैं। मुख्य वक्ता सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीघरानों के लिए काम कर रही है। दलित, पिछड़ों, मुसलमानों, किसानों और नौजवानों के हितों पर भाजपा हमला कर रही है। कांग्रेस राहुल गांधी के सामाजिक न्याय के एजेंडे पर कांग्रेस संघर्ष तेज करेगी। राहुल गांधी ने आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को तोड़ने का जो ऐलान किया है वह देश में नई क्रांति लाएगा। कहा कि दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों,...