रुडकी, फरवरी 7 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार को जिला शाखा फील्ड कर्मचारी महासंघ की ओर से सिंचाई परिकल्प संगठन के प्रांगण में 18 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। यदि जल्द ही सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो वह आंदोलन को और तेज कर देंगे। आंदोलन की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई। साथ ही आगे के आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान 42 विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...