हापुड़, मार्च 24 -- नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी-रामगढ़ी के मध्य का रास्ता करीब 18 साल से पूरी तरह जर्जर हालात में है। इस रास्ते का निर्माण कराने के लिए स्थानीय लोग काफी समय से संघर्ष कर रहे है। लेकिन इसके बावजूद भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सोमवार को विकास भवन स्थित डूडा कार्यालय का घेराव कर डूडा विभाग से सड़क निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय निवासी जोगेन्द्र दास ने बताया कि शिवगढ़ी-रामगढ़ी मोहल्ला नगर पालिका परिषद हापुड़ का हिस्सा है, लेकिन इन लोगों को शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला शिवगढ़ी व रामगढ़ी के मध्य वाले रास्ते को करीब 18 साल से टूटा पड़ा है। जिसपर दो मंदिर और दो स्कूल स्थित है। इस सड़क का निर्माण कराने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, प्रफुल्ल सारस्वत व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.