बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- फोटो : पावापुरी 02 : पावापुरी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार को विदाई समारोह में शामिल चिकित्सक और छात्र। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) में शनिवार को सेवानिवृत होने पर एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह को लोगों ने भावभीनी विदाई दी। प्राचार्य प्रो. डॉ. सर्विल कुमारी ने कहा कि सेवानिवृति नौकरी का एक अहम पड़ाव है। उन्होंने इस कॉलेज में वर्ष 2008 से 26 तक 18 साल पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव से काम किया। उन्होंने इस संस्थान को इस ऊंचाई तक लाने में अहम योगदान दिया। उनकी कमि हमेशा खलेगी। इस विदाई समारोह में शिक्षक से लेकर छात्र तक भावुक हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...