रांची, फरवरी 24 -- झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे चतरा में क्रैश हो गई। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे। इस हादसे में सातों यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। चतरा में हुए इस हादसे ने पिछले 18 साल में हुए कई हादसों की यादेंताजा कर दीं। दो बार तो तत्कालीन मुख्यमंत्री हवाई हादसे में बाल-बाल बच गए थे।2008 - बाबूलाल मरांडी, बोकारो साल 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का हेलीकॉप्टर बोकारो में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा था। तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।2010 - अर्जुन मुंडा, खूंटी वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के हेलीकॉप्टर को खूंटी में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। खराब मौसम और तकनीकी कारणो...