मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में दारोगा भर्ती का प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर एवं बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा तैयारी को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में व्यवधान डालने व संदिग्ध आचरण वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने परीक्षा केंद्र पर जाने वाले दंडाधिकारी व अन्य पदाधिकारी को भी अपना पहचान पत्र साथ में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा जिले के निर्धारित केंद्रों पर आगामी 18 एवं 21 जनवरी को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय मुख्य द्वार पर फ्रिस्किंग के लिए पदाधिकारी एवं पर्यवेक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.