नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार रात को वाटर अलर्ट जारी करते हुए शहर के कुछ इलाके में रहने वाले लोगों को दो दिन जलसंकट के लिए तैयार रहने को कहा है। बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) में सालाना आधार पर फ्लशिंग करते हुए उनकी सफाई का काम होना है। जिसके चले 18 फरवरी (बुधवार) और 19 फरवरी (गुरुवार) को शहर के 16 से ज्यादा इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान या तो यहां पर पानी कम प्रेशर से आएगा या फिर पानी की आपूर्ति होगी ही नहीं। ऐसे में जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी जरूरत का पानी पहले से स्टोर करके रखने के लिए कहा है, साथ ही पानी का इस्तेमाल सोच समझकर समझदारी से और कंजूसी के साथ करने की सलाह दी है। इस दौरान लोगों को होने वाली दिक्कतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.