फिरोजाबाद, फरवरी 7 -- फिरोजाबाद, नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप अंडर 20 में स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले के एथलीट आदित्य गुर्जर का चयन 18 वीं एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की दौड़ में मानाजा हा है। यह एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 21 फरवरी को जापान के फुकुओका में होगी। आदित्य का नाम टीम में शामिल है। आदित्य गुर्जर की इस सफलता के पीछे कोच सुखवीर सिंह जीपी द्वारा दी गई अनुशासित एवं तकनीकी कोचिंग का योगदान है। श्यामवीर दद्दा स्पोर्टस डेवलपमेंट ट्रस्ट के सहयोग एथलीट प्रशिक्षण पा रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, प्रतियोगिताओं में भागीदारी और आवश्यक संसाधनों की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले। आदित्य की उपलब्धि में उनके पिता रामनिवास गुर्जर का भी सहयोग रहा, जिन्होंने...