जमशेदपुर, जनवरी 7 -- 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और इलाज के लिए नि:शुल्क ईको-हार्ट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 7 और 8 जनवरी को श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, बिष्टूपुर में लगेगा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात हृदय रोग से संबंधित जांच, निवारण और उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। 7 जनवरी को शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। शिविर के दौरान अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की ईको-हार्ट जांच की जाएगी। यदि किसी बच्चे में होंठ या त्वचा का नीला पड़ना, दूध पीते समय अधिक पसीना आना, बार-बार सर्दी या बुखार होना, वजन का ठीक से न बढ़ना, जल्दी थक जाना या सांस फूलने जैसे लक्षण...