बिजनौर, जनवरी 6 -- बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन नियमावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत डीएम की अध्यक्षता में विवेक विश्विद्यालय के मेडिकल कॉलेज हाल में एक भव्य मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा भव्य रूप से स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंगलवार को कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने युवा छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक प्रणाली पर आधारित शासन व्यवस्था प्रचलित है। जिसको आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करके बलवती बनाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त, पारदर्शी एवं परिपक्व बनाए रखने के लिए शिक्षित युवा वर्ग को आगे आना होगा ताकि देश विज्ञान, तकनीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.