गिरडीह, दिसम्बर 29 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय पंचायत के जमामो गांव निवासी भूपत राय का पुत्र हुलास राय करीब 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बीते शनिवार को अपनी पत्नी एवं पुत्री के साथ अपने पैतृक गांव जमामो पहुंचा। उसके आगमन से न सिर्फ परिवारजनों बल्कि पूरे गांव में खुशी और भावुकता का माहौल देखा गया। बताया जाता है कि करीब 18 वर्ष पूर्व हुलास राय रोज़गार की तलाश में कोलकाता गया था। जहां वह फूल बेचने का काम करने लगा। समय बीतता गया, लेकिन वह कभी गांव वापस नहीं लौटा। इसी दौरान उसने पश्चिम बंगाल में अपनी मर्जी से विवाह कर लिया और वहीं अपना घर बसा लिया। वर्षों बाद जब हुलास राय अपनी पत्नी और पुत्री के साथ गांव पहुंचा, तो परिजनों ने उसे गले लगाकर व भावुक होकर स्वागत किया। बिछड़े बेटे को सामने देखकर परिजनों की आंखें छलक उठीं। परिवार ने राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.