अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक मूल्यांकन चलेगा। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मुख्य नियंत्रक, उपनियंत्रक पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के केंद्र पर प्रवेश नहीं करने देने की जिम्मेदारी होगी। मूल्यांकन कक्षों में फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। प्रत्येक परीक्षक को रोजाना हाईस्कूल की 50 व कुल अवधि में 700 (कला विषय में 80, कुल अवधि में 800) एवं इंटरमीडिएट में 45 व कुल अवधि में 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी। उप प्रधान परीक्षकों एवं परीक्षकों के मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने पर रोक रहेगी। उप प्रधान परीक्षकों एवं परीक्षकों को 18 मार्च को मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.