श्रीनगर, फरवरी 24 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने एक साझा अभियान के तहत जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सात सदस्यीय आतंकी मॉड्यूल का पूरी तरह से सफाया कर दिया है। इस खूंखार मॉड्यूल को 'इजराइल ग्रुप' के नाम से जाना जाता था। रविवार को किश्तवाड़ में हुए एनकाउंटर में इस मॉड्यूल के स्वयंभू कमांडर सैफुल्ला सहित अंतिम तीन आतंकियों के मारे जाने के साथ ही पिछले डेढ़ साल से चल रहा यह सघन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।18 महीने तक चला ऑपरेशन और आतंकियों का खात्मा घुसपैठ और एनकाउंटर: जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) भीम सेन टूटी ने बताया कि इन 7 आतंकियों ने अप्रैल 2024 में भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। इसके बाद से पिछले डेढ़ साल में सुरक्षाबलों का इन आतंकियों से 17 अलग-अलग मौकों पर आमना-सामना हुआ। कट्टर आतंकी समूह: IGP ने इसे एक कट्...