उन्नाव, दिसम्बर 28 -- उन्नाव। 18 महापुराणों की प्रमुख बातों का एक संक्षिप्त पुराण में संग्रह करके लोकार्पण किया गया। शहर के चौरा रोड स्थित गार्डेन ग्रीन में कार्यक्रम कराया साहित्यिक एवं सांस्कतिक संस्था आचमन लोकार्पण कराया। कार्यक्रम में बताया गया कि शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी व संस्था के उपाध्यक्ष ने सभी पुराणों से प्रमुख बातों को शामिल कर एक संक्षित पुराण का संकलन किया है। इस संक्षिप्त पुराण संग्रह से सृष्टि की उत्पत्ति, देवी देवताओं की कक्षाएं, राजाओं और ऋषियों की वंशावली, ब्रह्मांड विज्ञान, भूगोल, धर्मशास्त्र, दर्शन, चिकित्सा, लोककथाएं, नैतिक शिक्षा का संक्षिप्त सार के जरिए ज्ञान लेने में आसानी होगी। रविवार को भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए अठ्ठारह महापुराणों का संक्षिप्त सार (संक्षिप्त पुराण संग्रह) का भव्य लोकार...