मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- दैनिक श्रमिक कर्मचारी संघ का संघर्ष रंग लाया है। वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना के निर्देश पर मैनपुरी डीएफओ ने 18 दैनिक श्रमिकों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने के आदेश पत्र जारी कर दिए हैं। आदेश पत्र मिले तो दैनिक श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ये श्रमिक वर्षों से पांच हजार रुपये प्रतिमाह से वन विभाग में काम कर रहे थे। दैनिक श्रमिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमजीत सिंह के नेतृत्व में वन विभाग में तैनात श्रमिकों ने वन विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया था। जिलाध्यक्ष ओमजीत सिंह ने 15 दिसंबर को लखनऊ में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से मुलाकात की और मैनपुरी के दैनिक श्रमिकों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। वन मंत्री ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ को मामले का निस्तारण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.