लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, लोहरदगा जिला समिति की बैठक मंगलवार को तेली धर्मशाला में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला समिति के अधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। इसमें 18 फरवरी 2026 को आयोजित होनवाले तेली महाधिवेशन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड का दौरा कर समाज के लोगों से विचार-विमर्श कर धूमधाम से अधिवेशन ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाय। सर्वप्रथम कुडू प्रखंड के सुकुमार गांव में समाज की बैठक आहूत होगी। इसकी जिम्मेवारी दिलीप साहू को दी गयी। साथ ही 18 जनवरी 2026 को तेली धर्मशाला लोहरदगा में तेली खिचड़ी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें समाज के सभी प्रखंडों से आने का निमंत्रण दिया जाय। जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.