गोपालगंज, अक्टूबर 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कार्तिक अमावस्या के दिन हर साल दीपावली का पर्व मनाया जाता है। अधिकांश विद्वान आचार्यों के अनुसार सुख, शांति, वैभव और समृद्धि की प्रतीक दीपावली का पंचपर्व इस वर्ष 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। पर्व की शुरुआत 18 अक्टूबर को धनतेरस से होगी। इस बार प्रकाश के पंच महापर्व की तिथियों को लेकर कुछ संशय है, परंतु वाराणसी के पंचांग और अधिकांश आचार्यों के मतानुसार दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ अखिलेश्वरजी और ज्योतिष केंद्र के आचार्य पंडित चंद्र किशोर मणि त्रिपाठी के अनुसार 20 अक्टूबर को दिन में 2:55 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी, जो 21 अक्टूबर को शाम 4:26 बजे तक रहेगी। ऐसे में रात्रि अमावस्या 20 अक्टूबर, सोमवार को होने के कारण उसी दिन दीपावली मनाना शास्त्र...