महाराजगंज, जुलाई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आगामी 27 जुलाई को जनपद के निर्धारित 18 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की होने वाली परीक्षा को लेकर बैठक हुई। डीएम ने परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बहुत ही सावधानीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। छोटी सी गलती भी अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अपनी देखरेख में पूर्ण कराएं। प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई, शुद्ध पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति के लिए जेनरेटर की व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर स्वयं जाकर आवश्यक व्यवस्था को देखें। डीआईओएस को निर्देशित किया कि कक्ष निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.