लोहरदगा, अक्टूबर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।साप्ताहिक कार्यक्रम पंचाइत कर गोईठ का 12वां संस्करण समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त डा ताराचंद ने मुखियागणों से संवाद स्थापित किया गया। सरकार की कल्याणकारी और जिला प्रशासन की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया गया। डीसी ने कहा कि वर्तमान युग में अंधविश्वास और कुप्रथाओं का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। आज भी डायन बोलकर किसी का परिवार उजाड़ दिया जा रहा है। बचपन छीन कर किसी बच्ची का बाल विवाह कर दिया जा रहा है तो यह हम सभी के लिए शर्मनाक है। हमें एकजुट होकर इन कुप्रथाओं व कुरीतियों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। सभी मुखिया अपने पंचायतों में बैठक कर ऐसे प्राप्त मामलों पर चर्चा करें। मामलों की जानकारी स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को अवश्य दें। सभी मुखिया अपने उप मुखिया, वार्ड सदस्यों और ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.