बांका, मई 6 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार लगातार कार्य कर रही है। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने को लेकर 18 अप्रैल से जीविका महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 18वें दिन सोमवार को रजौन प्रखंड के राजावर-पंचायत के राजावर गांव में लव जीविका महिला ग्राम संगठन, पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत के पड़घड़ी में सवेरा जीविका महिला ग्राम संगठन, नवादा-खरौनी पंचायत के रानीटीकर में गुरुदेव जीविका महिला ग्राम संगठन एवं धौनी-बामदेव पंचायत के आसमानीचक गांव में उर्मिला जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिला संवाद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब समाज की मुख्य धा...