लखीसराय, सितम्बर 25 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। शक्ति के उपासक स्थल बड़हिया में स्थापित होने वाली मां दुर्गा के प्रतिमाओं की संख्या दर्जन भर हैं। किसी भी प्रतिमा की स्थापना अस्थाई पूजा पंडाल में नहीं होती है। सबों के लिए स्थाई मंदिर और उपयुक्त स्थल उप्लब्ध हैं। इसी में एक अतिप्राचीन स्थल एनएच 80 किनारे अवस्थित नगर का नागवती स्थान है। जहां 18वीं शताब्दी से ही प्रतिवर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। गेंदालाल दुर्गा के नाम से जानी जाने वाली इस प्रतिमा का सर्वप्रथम निर्माण स्थानीय निवासी मुकुन पंडित के द्वारा किया गया था। जो खिलौने के आकार की थी। स्वयं के घर पर ही मुकुन पंडित द्वारा छोटे-छोटे आकार में मां दुर्गा समेत सरस्वती, लक्ष्मी, कार्तिक और श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित होती थी। इस परंपरा को उनके पुत्र सरयुग पंडित ने भी जारी रखा। क...