मधुबनी, फरवरी 13 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में करीब 178 करोड़ की लागत से दो आरओबी सहित पहुंच पथ बनेगा। पथ निर्माण विभाग से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पहला आरओबी एवं पहुंच पथ मधुबनी शहर में 13 नंबर गुमटी पर एनएच 527 बी पर बनेगा। वहीं दूसरा आरओबी खजौली एवं जयनगर स्टेशन के बीच समपार संख्या 39 सी पर बनेगा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. दोनों रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण करेगी। प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। ऐसे में जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे जिले के लोगों को यातायात में सुविधा होगी। पथ निर्माण विभाग के पटना के संयुक्त सचिव (प्र.को.) अंजनी कुमार ने प्रशासनिक स्वीकृति की पुष्टि की है। संयुक्त सचिव ने कहा है कि आरओबी निर्माण के लिए एक सौ अठत्तर करोड़ के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। आरओबी का सम्प...