जमशेदपुर, जुलाई 10 -- झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। हेंदलजुड़ी पंचायत के छोलगोड़ा गांव में 172 मुस्लिम महिलाओं ने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ लेते हुए मंईयां योजना में सेंध लगा रही थीं। हैरानी की बात यह है कि ये महिलाएं झारखंड की निवासी भी नहीं हैं। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उपायुक्त के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने पंचायत सचिव के जरिए बुधवार को गालूडीह थाने में बिहार के किशनगंज व पश्चिमी बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की कुल 172 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज मामले के मुताबिक, हेंदलजुड़ी पंचायत में फर्जी तरीके से मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों का नाम शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- गुड न्यूज! झारख...