मेरठ, दिसम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ लखनऊ विवि के लोक प्रशासन विभाग में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 300 दिन अवकाश नकदीकरण पर 2012 से लगी रोक को बहाल करने के साथ कैशलेस चिकित्सा, दैनिक कर्मचारियों को जो 2010 से कार्यरत हैं उन्हें समायोजित करने का मामला रखा गया। वक्ताओं ने अधिवेशन पर भी चर्चा की जिसमें सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय से आये, सुनील तिवारी अध्यक्ष कर्मचारी संघ ने अधिवेशन कराने का जिम्मा लिया। कार्यकारिणी ने 17 व 18 जनवरी को अधिवेशन कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर मानने, उनकी सेवा शर्त नियमित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय, आगरा विश्वविद्यालय, बरेली विश्वविद्यालय, कानपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय, मेरठ विश्वविद्यालय के कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.