गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। चौ.चरण सिंह विवि ने कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया घोषित कर दी है। छात्र समर्थ पोर्टल पर 17 जनवरी से ये फॉर्म भर सकेंगे। आज से 16 जनवरी तक कॉलेज एवं विभाग पोर्टल पर विषय कोड चयनित करेंगे। इसके बाद छात्र पोर्टल पर लॉगइन करके अपने फॉर्म भर सकेंगे। यूजी एनईपी और ऐसे पाठ्यक्रम जिनके प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, उनके फॉर्म इस अवधि में नहीं भरे जाएंगे। मंगलवार से ही विवि में यूजी एनईपी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। विवि के अनुसार यूजी एनईपी एवं प्रवेश पत्र जारी होने वाले पाठ्यक्रमों को छोड़ यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर के छात्र 17 जनवरी से 22 जनवरी तक यह फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा शुल्क भी इसी अवधि में जमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.