मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों, मुख्य रूप से 17 सूत्री मांगों के क्रियान्वयन, ग्रेड पे बढ़ाकर लेवल-5 करने और ऑनलाइन कार्यों के लिए संसाधनों की कमी को लेकर पटना के गर्दनीबाग में सोमवार को धरना व प्रदर्शन में शामिल हुए। जिसके कारण जिले के विभिन्न अंचलों में जमीन से संबंधित कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 11 फरवरी 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। सोमवार को राजस्व कर्मचारियों के धरना कार्यक्रम में पटना जाने के कारण कार्यालयों में ताले लटके रहे, जिसके कारण जमीन से संबंधित कार्य को लेकर लोगों को वापस लौटना पड़ा। --- राजस्व कर्मियों का यह हैं प्रमुख मांगे: 2025 में हुए 17 सूत्री समझौते को तुरंत लागू करना...