हापुड़, अगस्त 29 -- नगर में इस बार भव्य रामलीला मंचन का आयोजन 17 सितंबर से शुरू होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार को रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व गणमान्य लोग बारहदरी मैदान पहुंचे, जहां पर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए पूजन कार्यक्रम में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने भी शिरकत की। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष रूपेश पंडित, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु नागर, उपाध्यक्ष पिंकी त्यागी, महामंत्री नितिन जैन, कोषाध्यक्ष सतबीर चौहान और सह कोषाध्यक्ष रुचिर गुप्ता, समाजसेवी मदनपाल चौधरी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से रामलीला मंचन की सफलता और नगर में शांति-सौहार्द की कामना की। कमेटी अध्यक्ष रूपेश पंडित ने बताया कि 17 सितंबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। 21 सितंबर को नगरभर में परंपरागत राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.