मैनपुरी, सितम्बर 13 -- सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने शनिवार को बिछवां मंडल में मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष ने सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंडल के पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें और 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराएं। जिलाध्यक्ष ने बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर होंगे। मंडल के पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जानकारी दें और उन्हें कार्यक्रमों में शामिल कराएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, इस अभियान में मंडल...