नई दिल्ली, मार्च 21 -- आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में होने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच गई हैं और लगातार कुछ दिन से तैयारी कर रही हैं। हालांकि बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा हो सकता है फिर भी फैंस को पैसा वसूल मैच होने की उम्मीद है। 2008 में लीग के शुरु होने पर ये दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया था और 17 साल बाद एक बार फिर सीजन के पहले मुकाबले के लिए ये दोनों टीमें तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में दोनों टीमें नए कप्तानों के साथ उतरेंगी। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अनुभवी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। 2008 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.