सहारनपुर, फरवरी 16 -- पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल की 17 साल की सजा पूरी होने के बाद अब उसको पाकिस्तान उच्चायोग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए सोमवार को सहारनपुर जिला अस्पताल में इकबाल भट्टी का मेडिकल कराया गया और उसके बाद उसे दिल्ली स्थित भारतीय उच्च आयोग में ले जाया गया। जहां उसे पाक उच्चायोग को सौंपा जाएगा। इसके बाद उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा। इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद था। पाकिस्तानी जासूस इकबाल अपनी पहचान छिपाकर सहारनपुर में रह रहा था। यहां उसने अपना नाम देवराज सहगल रखा था। इस नाम से उसने कई फर्जी दस्तावेज बना रखे थे। यहां वह कंप्यूटर सेंटर चला रहा था। यहां से वह पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजता था। पंजाब की पटियाला पुलिस ने उसे साल 2008 में हकीकत नगर से पकड़ा ...