गाजियाबाद, जनवरी 20 -- गाजियाबाद के असालतपुर से 17 साल पहले चोरी हुई एक हथिनी की तलाश और बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गुजरात जाएगी। मामले की जांच कर रहे विवेचक ने उच्चाधिकारियों से इसके लिए अनुमति मांगी है। हथिनी चोरी का मुकदमा पुलिस ने 27 सितंबर 2025 को दर्ज किया था। असालतपुर में रहने वाले गय्यूर अली ने साल 2000 में बिहार के सोनपुर हाथीसार के मेले से 2.50 लाख रुपये में हथिनी खरीदी थी। 1 जनवरी 2008 को हथनी चोरी हो गई। उन्होंने इसके बाद पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने खुद तलाश शुरू की और जम्मू-कश्मीर में हथिनी को ढूंढ निकाला। जिसके पास हथिनी थी, उसने गय्यूर को धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने 6 अक्टूबर 2022 को कोर्ट में अपील कर गुहार लगाई। हालांकि, निचली अदालत ने अपील को खारिज कर दिया। पीड़ित की पैरवी कर रहे वकील दिलश...