संवाददाता, अक्टूबर 5 -- यूपी के अलीगढ़ में गांव दभोरा में महिला की हत्या उसी के पति ने रस्सी से गला घोंटकर की थी। पूछताछ में उसने बताया कि शादी को 17 साल बीत जाने के बाद भी कोई बच्चा नहीं था। इसलिए दोनों के बीच झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ और उसने हत्या कर डाली। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह घटना 28 सितंबर को हुई थी। गांव दभोरा निवासी राजरोशनी (45) पत्नी किशनपाल घर पर अकेली थी। तभी उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शाम को मजदूरी से लौटकर आए पति ने सूचना दी, जिसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। उसने बताया कि राजरोशनी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पास में चूढ़ी भी टूटी पड़ी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। ल...