महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत घुघली के सभागार में एसडीएम/प्रभारी अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल की मौजूदगी में नगर के टैक्सी एवं बस स्टेंडों के नीलामी की बोली लगाई गई। इसमें सबसे ऊंची बोली बोलने वाले ठेकेदार को स्टैंड वसूली की जिम्मेदारी प्राप्त हुई। नीलामी में तीन ठेकेदार शीला देवी, जवाहर जायसवाल, सुभाष जायसवाल ने अपनी बोली लगाई। पहली बोली सत्रह लाख की बोली गई। इसके बाद सत्रह लाख इकसठ हजार, बासठ हजार, तिरसठ हजार पर बोली के बाद कुछ देर के लिए रुक गई। बीस मिनट के बाद जवाहर जायसवाल ने अंतिम बोली सत्रह लाख सत्तर हजार की लगाई, जो अंतिम बोली मान ली गई। इस पर एडीएम ने अपनी मुहर लगा दी। नीलामी के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी दुर्गा, अभिनव मिश्रा उर्फ ट्विंकल मिश्रा, अजय रंजन, बद्री पांड...