कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी में एक फर्म की प्रोपाइटर ने इंदौर की एक कंपनी के दस निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कंफेक्शनरी कंपनी ने 25 लाख रुपये निवेश करा कर माल भेजा, जिसमें 17 लाख का माल खराब निकल गया। खराब माल की वापसी के वायदे के बावजूद वापस नहीं लिया। बर्रा आठ निवासी पंकज तिवारी की पत्नी गौरी तिवारी एक फर्म की प्रोपाइटर हैं। उनके मुताबिक, इंदौरी की कंपनी के सीईओ आदित्य चक्रवर्ती, उनकी पत्नी सुतापा, बेटी, रिश्तेदार विष्णु और निदेशक राजेन्द्र वर्मा, बट्टा रवि कुमार, एम रामू, निदेशक पवन कुमार व पीयूष आहूजा ने कंफेक्शनरी कंपनी का सीएंडएफ बनने को कहा। 25 लाख रुपये का निवेश कराया। भरोसा दिया था कि जो माल खराब होगा उसे कंपनी वापस ले लेगी। हालांकि जो माल भेजा उसमें से 17 लाख का माल खराब निकल गया। मा...