खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया। शहर के एम जी मार्ग स्थित के एन क्लब में राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में खगड़िया विधानसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री रामलखन राम रमण, विधायक मो. इजहार आसफी, चुल्हाई कामत,चंद्रमोहन पाल, नीरज सहनी एवं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। परिचर्चा कार्यक्रम का अध्यक्षता मानसी प्रखंड अध्यक्ष वरुण यादव ने की। तथा संचालन खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने किया। विधायक मो इजहार आसफी एवं पूर्व मंत्री रामलखन राम रमण ने कहा कि वर्ष 2025 -2028 सदस्यता अभियान में सभी वर्गों के लोग उत्साह से राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। बिहार के आम आदमी का राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आस्था बढ़ा...