मुरादाबाद, मार्च 12 -- हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में 17 मार्च को व्हाइट हाउस में नवदिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव शुरू हो रहा है। इसका आरंभ 16 मार्च को भूमि पूजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर व्हाइट हाउस में हुई बैठक बताया प्रवचन करने जोधपुर के संत मुरलीधर महाराज आ रहे हैं। 17 मार्च की सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 551 कलश धारी महिलाएं शामिल रहेंगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगी। 19 मार्च को रामजन्म, 21 मार्च को राम सीता विवाह और 25 मार्च को राज्यभिषेक का प्रसंग रहेगा। बैठक में अध्यक्ष सहित मनुस्मृति, श्याम संदर गौड़, निमित जायसवाल, अतुल सोती, ओमेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, मंजू शर्मा, अनीता शर्मा, शुभंम गौड़, एसके दीक्षित, मुकेश गुप्ता, विनेाद शुक्ला, संजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.