शामली, फरवरी 24 -- आगामी 17 मार्च को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2000 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में 40 से अधिक स्थानीय एवं बाहरी कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रोजगार मेले की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि 17 मार्च को दिल्ली रोडउ स्थित सिटी ग्रीन में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। डीएम ने बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालय, विद्यालय, कौशल विकास मिशन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों का पंजीकरण पोर्टल प...