बांका, फरवरी 15 -- बांका। वरीय संवाददाता शनिवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 दिनांक 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को छोड़कर परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली का समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु चार स्तरों पर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की...