बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह ने कहा कि मनरेगा को लेकर कांग्रेस 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेगी। इस दौरान राज्य सरकार को बताया जाएगा कि कैसे केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचकर राज्यों पर बोझ डाल रही है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने करीब 20 वर्ष पहले यूपीए-1 सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। इस कानून ने ग्राम पंचायतों को अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान मनरेगा ग्रामीण भारत की जीवन रेखा साबित हुआ। भाजपा सरकार पर कानून कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा...