प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में 17 पाठ्यक्रमों की 960 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के स्कोर पर दाखिला होगा। इन सीटों को दो समूहों (ग्रुप ए व ग्रुप बी) में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्रम हैं, जिनमें 300 सीटें हैं। एलएलएम, एमबीए व एमसीए में 40-40 सीटें, एमएससी कृषि एग्रोनाजी, मृदा विज्ञान, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पैथोलाजी, सीड साइंस, एमएससी हार्टीकल्चर फल विज्ञान व सब्जी विज्ञान में 20-20 सीटें हैं। ग्रुप बी में स्नातक एवं एकीकृत पाठ्यक्रम में 660 सीटें हैं। इसमें इंटीग्रेटेड एमटेक एआई एंड डाटा साइंस व बीबीए में 60-60 सीटें हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.