भोपाल, जनवरी 5 -- मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने दावा किया है कि इस मामले में अब तक बताई जा रही 17 मौतों के बजाय वास्तविक संख्या 30 से अधिक है। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शहर के भागीरथपुरा इलाके में 2,354 घरों के 9,416 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और इनमें उल्टी-दस्त के 20 नये मरीज मिले हैं। भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा और प्रशासनिक तंत्र की ओर से मीडिया को जमीनी हालात देखने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भागीरथपुरा में हर घर का सर्वे कराया जाए, तो मौतों की वास्तविक संख्या सामने आ जाएगी। यह भी पढ़ें- इंदौर दूषित पानी: एक और शख्स ने गंवाई जान यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.