कानपुर, अक्टूबर 29 -- स्थानीय पोस्ट आफिस में 17 दिनों से नेट न आने के कारण लेन-देन का काम ठप चल रहा है। पोस्ट आफिस में अपना खाता खोले लोग पोस्ट आफिस के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन न तो उनके रुपये जमा हो रहे हैं और न ही वह अपने धनराशि निकाल पा रहे हैं। स्थानीय पोस्ट आफिस को एचएसजी की सेकेंड श्रेणी पर रखा गया है। यहां उपभोक्ताओं के लगभग 5 हजार खाते हैं। जो पैसा जमा करने व निकासी के लिए खोले गए हैं। साथ ही एफडी भी काफी लोगों ने खुलवा रखीं हैं। पोस्ट आफिस में 11 अक्टूबर को राउटर खराब हो गया था। इसे आज तक न तो ठीक कराया गया और न ही दूसरा भेजा गया। इसके चलते पोस्ट आफिस से न तो रुपये निकल पा रहे हैं और न ही रुपये जमा हो पा रहे हैं। जबकि इस पोस्ट आफिस में कस्बे के उपभोक्ताओं के साथ-साथ आस-पास गांव हांसेमऊ, चौकी, कछगांव, चकचालपुर, जरैलापुर, अस्तिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.