लखनऊ, मार्च 17 -- मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात दो डिप्टी एसपी हटाए गए लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शासन ने सोमवार रात को 17 डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया है। इनमें दो डिप्टी एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा और चार डिप्टी एसपी कुम्भ मेला क्षेत्र में तैनात थे। इसके अलावा छह डिप्टी एसपी का प्रशिक्षण पूरा होने पर दो को उनके वर्तमान स्थान पर और चार को दूसरे जिलों में भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात डिप्टी एसपी नितेश प्रताप सिंह और राजीव प्रताप सिंह को नई तैनाती दी गई है। नितेश को बिजनौर और राजीव को हमीरपुर, सुरक्षा मुख्यालय से अंकित कुमार-1 को हरदोई, आगरा कमिश्नरेट से आस्था जायसवाल को आजमगढ़, जयेन्द्र नाथ अस्थाना को लखनऊ से हाथरस, प्रयागराज कुम्भ मेला क्षेत्र से संदीप कुमार वर्मा को कासगंज भेजा गया है। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.